पालघर | पड़ोसी बना हैवान,10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर की हत्या,गिरफ्तार

by | Mar 2, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर जिले के तलासरी तालुका में दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना हुई है. दुष्कर्म कर हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी रमेश दुबला (45) पड़ोस में ही रहता था।
आरोपी का लड़की के घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से बौखलाए आरोपी ने बुधवार को नाबालिग लड़की को स्कूल।से लौटते समय मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया। रात होने के बाद जब उनकी बेटी घर नहीं आई तो लड़की के माता-पिता ने बुधवार रात करीब 10 बजे तलासरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलासरी थाने के पुलिस निरीक्षक अजय वसावे के नेतृत्व में एक टीम गठित की और अपराधी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. रात करीब 1:30 बजे सर्च ऑपरेशन चलाकर दुबला को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ तलासरी थाने में मामला दर्ज किया गया है आरोपी ने उसने दुष्कर्म और गला घोंटने की बात कबूल की है।
आरोपी लड़की को घर से पांच-छह किलोमीटर की दूरी गुजरात में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

यह न्यूज जरूर पढे