पालघर | हादसों के हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में 2 की मौत,2 जख्मी

by | Feb 10, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : जिले के मांडवी पुलिस स्टेशन अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक 10.30 बजे मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर हादसा तब हुआ जब हुंडाई क्रेटा एम.एच 01 डी.टी 9919 के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई।घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार में से दो लोगो की मौत हो गई। मृतक का नाम रुचिक जयवंत देसाई ( 30 ) निवासी- वरली मुंबई व रमेश बलभीम मुसले ( 51 ) निवासी- प्रभादेवी मुंबई तथा घायल का नाम अशोक बलभीम मुसले (17) व माधुरी रमेश मुसले (50) बताया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे