डीह के गोपालपुर गांव में बांटे गये गरीबों को कंबल
राजकुमार
परशदेपुर : गरीब असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है।यह बात विकास खंड डीह के गोपालपुर गांव में कंबल वितरण के दौरान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा। उन्होंने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह का आभार व्यक्त किया।कहा कि क्षेत्र के लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा सिंह ने गांव के दस गरीब असहायों को कंबल वितरण किया। उन्होंने बताया कि डीह के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह के द्वारा कंबल भिजवाया गया था।इस मौके पर प्रधान राज कुमार सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा सिंह, अखिलेश सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रशांत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भोला द्विवेदी,ओंकार नाथ, राजेन्द्र,केदार, अंकित सिंह, हरिओम,आदि मौजूद थे।
700 गरीबों में बंटवाये कंबल
डीह के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह ने बताया कि डीह ब्लाक के 67 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के माध्यम से 40 ग्राम सभाओं में 700 गरीब असहायों को कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्राम प्रधानों को डायरी व पेन देकर सम्मान किया गया।