पालघर : एक कदम राष्ट्र निर्माण की उदेश्य से सामाजिक सरोकार में अग्रणी संगठन नमो नमो मोर्चा भारत परिवार पालघर द्वारा बोईसर के टीमा आडीटोरियम में रविवार को आयोजित विराट कवि सम्मेलन में पत्रकारों को “पत्रकार गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवसेना शिंदे गुट के नेता जगदीश धोड़ी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,सोपान उंडे पाटिल,आरके दिवाकर,एड.विकास थोराट,सतीष खर्डे,आरबी सिंह के हाथों द्वीप प्रजज्वलन कर साथ ही माँ सरस्वती व छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा का पूजन कर किया गया।
संघठन द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया वर्ग से जिले के पत्रकारों को सम्मानित किया गया ।
विराट कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि डाँ. रजनीकांत मिश्रा हास्य कवि,ज्योति त्रिपाठी वीररस कवियत्री,संजय श्रोती,हास्यव्यंग कवि अमित कुलश्रेष्ठ,अमर रघुवंशी व अनुराग अंकुर राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों के सफल सूत्र संचालक के मंच संचालन से घंटों चली काव्य धारा में हास्य,व्यंग्य,शायरी,गीत छंद तथा वीर रस की कविताओ ने श्रोताओं को भाव विभोर किया ।
कार्यक्रम में मेहमानों में उद्योजक संतोष कुमार उपाध्याय,एच.बी.यादव, जितेंद्र अग्रवाल, स्वामी नाथ पाण्डेय,शोभनाथ त्रिपाठी,सुरेश आर.दुबे श्रीराम पाण्डेय, बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह,विहिप प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह,मायाराम गुप्ता,गणेश राणा,राष्टीय हिंदू सेवा संघ महिला अध्यक्ष तुलसी छीपा, मोर्चा के पदाधिकारी सूर्यप्रकाश सिंह, वैभव घ़ोसलकर विजयशंकर तिवारी,देवेंद्र सिंह, दिनेश पाठक,शोभा श्रीवास्तव कुसुम तिवारी, अनुपमा मिश्रा,अखिलेश चौबे सहित अन्य पदाधिकारी,गणमान्यजन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे. इस समारोह का बेहतरीन मंच संचालन मोर्चा की जिला संगठन मंत्री शोभा श्रीवास्तव ने किया ।
