बोईसर | पुल पर काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

by | Jan 4, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : जिले में सूर्या नदी पर एक पुल पर काम करने के दौरान बिजली का झटका लगने से 29 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई, जब लालोंडे गांव में चिल्हार-बोईसर मार्ग पर पुल की मरम्मत का काम चल रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक लोहे की एक छड़ के गलती से पुल के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ जाने से मजदूर करंट की चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद मजदूर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहार का रहने वाला था और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। मनोर पुलिस ने घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

यह न्यूज जरूर पढे