पालघर | कही अंधेरा न हो जाये…महावितरण के कर्मचारी,अधिकारी,इंजीनियर आज मध्य रात्रि से 72 घंटे के लिए हड़ताल पर,जानिए क्या है तैयारी

by | Jan 3, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : महावितरण के कर्मचारियों, अधिकारियों और इंजीनियरों के विभिन्न संघठन बुधवार मध्य रात्रि से 4, 5 और 6 जनवरी से 72 घंटे की हड़ताल पर जा रहे हैं। इस हड़ताल के मद्देनजर कल्याण सर्किल में ग्राहकों को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए मुख्य अभियंता के नेतृत्व में आवश्यक तैयारी कर ली गई है.
प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार हड़ताल की अवधि के लिए चारों मंडल कार्यालयों कल्याण एक व दो, वसई व पालघर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं.
महावितरण हड़ताल की अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित होने, दुर्घटना, बिजली व्यवस्था को नुकसान अथवा दुर्घटना के संबंध में अपने कार्य क्षेत्र के कंट्रोल रूम से संपर्क कर जानकारी एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की गई हैं.

जानिए क्या है तैयारी

इस हड़ताल में कर्मचारी, अधिकारी, इंजीनियर के साथ-साथ ठेका कर्मचारी भी शामिल हैं. इसलिए कर्मचारियों, इंजीनियरों, अधिकारियों के अलावा जो इस हड़ताल में जो नहीं शामिल हैं,वो टीम रखरखाव और मरम्मत एजेंसियों के साथ-साथ अन्य ठेकेदारों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं की मदद से हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने की योजना बनाई गई है।

कंट्रोल रूम बनाए

कल्याण पश्चिम और पूर्व, डोंबिवली डिवीजन को कवर करने वाले कल्याण मंडल कार्यालय वन के लिए कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 8879626138 और 8879626139 हैं। जबकि कल्याण मंडल कार्यालय दो जिसमें उल्हासनगर, बदलापुर, अंबरनाथ, टिटवाला, मुरबाड, शहापुर आदि शामिल हैं, के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8879626969 व 9004696511 हैं. वसई, विरार, नालासोपारा, अचोले, वाडा क्षेत्र को कवर करने वाला वसई मंडल कार्यालय नियंत्रण कक्ष 7875760601 और 7875760602 मोबाइल नंबर है। जबकि पालघर मंडल कार्यालय के कंट्रोल रूम के पालघर, बोईसर, दहानू, तलासरी, जव्हार, मोखाड़ा और विक्रमगढ़ को कवर करने वाले मोबाइल नंबर 9028005994 और 9028154278 हैं.

हड़ताल की अवधि में कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर चौबीसों घंटे खुले रहेंगे। महावितरण आपके कार्य क्षेत्र के कंट्रोल रूम में संपर्क कर बिजली के संबंध में शिकायत एवं जानकारी देने के लिए सहयोग की अपील कर रहा है।

यह न्यूज जरूर पढे