पालघर | अभिनेत्री तुनिषा की मां ने लगाए शीजान खान पर गंभीर आरोप,कहा- मेरी बेटी को धोखा देकर किया इस्तेमाल,वही दोस्त बोली-सेक्शुअल जरूरत को पूरा करने के लिए कई महिलाओं से …

by | Dec 27, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, वसई विरार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर मृत पाई गईं अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मां ने सोमवार को आरोप लगाया कि शीजान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और उसका इस्तेमाल किया।
पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय अभिनेत्री तुनिषा ने शनिवार को पालघर के वसई इलाके में एक धारावाहिक के सेट पर वॉशरूम में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

तुनिषा की मां की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर वालीव पुलिस ने तुनिषा के सह-अभिनेता शीजान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पत्रकारों से बातचीत में तुनिषा की मां ने दावा किया कि खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया, उन्होंने आरोप लगाया, “खान के तुनिषा के साथ संबंध थे और उसने उससे शादी करने का वादा किया था। तुनिषा के अलावा दूसरी महिलाओं के साथ भी उसके रिश्ते थे। उसने तीन से चार महीने तक तुनिषा का इस्तेमाल किया।”उन्होंने कहा, “शीजान को सजा मिलनी चाहिए। उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। मैंने अपनी बेटी खो दी है।”

दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की दोस्त रैय्या लबीब ने दावा किया है कि शीजान खान ने अपनी सेक्शुअल जरूरतों को पूरा करने के लिए कई महिलाओं का इस्तेमाल किया। एक टीवी डिबेट में अभिनेत्री की आत्महत्या को लेकर रैय्या ने कहा कि वह हमेशा फोन पर ही व्यस्त रहा करती थी। और इसके बाद वह काफी परेशान दिखने लगती थी। तुनिषा की दोस्त ने कहा कि शीजान सभी को धोखा दे रहा था और सेक्स के लिए ही रिलेशनशिप में जाता था, उसने तुनिषा के साथ यही किया और बाद में उससे रिश्ता तोड़ लिया।

21 वर्षीय तुनिषा ने शनिवार पालघर जिले में ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा का शव फंदे से लटका मिला था। इसके बाद उनके सह-अभिनेता शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया।

यह न्यूज जरूर पढे