पालघर | नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 लोगो को किया गिरफ्तार

by | Dec 18, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर: जिले की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है ,एक गांव में आठ लोगों ने एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई तथा आरोपियों ने पहले किशोरी के साथ समुद्र के किनारे स्थित अपने गांव के एक खाली बंगले में बलात्कार किया और फिर उसे समुद्र तट पर ले गए, जहां उन्होंने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल के आसपास की है।
शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने 16 दिसंबर को रात आठ बजे से लेकर अगले दिन सुबह 10 बजे तक उसके साथ एक-एक कर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसे माहिम गांव के एक खाली बंगले में ले गए, जहां सभी ने उससे बलात्कार किया। बाद में वे उसे समुद्र तट पर ले गए, जहां उन्होंने झाड़ियों में फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह न्यूज जरूर पढे