पालघर:फैक्ट्री में काम रहे दो लोगों की दम घुटने से मौत

by | Dec 14, 2022 | देश/विदेश

हेडलाइंस 18
पालघर जिले में संदिग्ध परिस्थिति में दम घुटने से दो लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात को वाडा औद्योगिक क्षेत्र में हुई। फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास 32 वर्षीय सचिन भोईर और 27 वर्षीय किशोर करले नामक दो व्यक्ति काम कर रहे थे। इनमें से एक रखरखाव के उद्देश्य से रिएक्टर में गया था लेकिन अंदर वह बेहोश होकर गिर गया। उसका सहयोगी जिसने घटना को देखा, वह भी रिएक्टर के अंदर घुसा लेकिन वह भी बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें रिएक्टर से बाहर निकाला और वाडा ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। ऐसी आशंका है कि उनकी दम घुटने से मौत हो गई।अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीआर के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

यह न्यूज जरूर पढे