पालघर:निजी वाहनों पर धड़ल्ले से सरकारी प्लेट का उपयोग,लिखा जा रहा ‘महाराष्ट्र सरकार’ और ‘ पुलिस’

by | Nov 27, 2022 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस18

पालघर जिले में कुछ कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों की ओर से निजी वाहनों पर सरकारी नेम प्लेट का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।निजी प्रयोग के वाहनों पर ऑन ड्यूटी, महाराष्ट्र शासन, स्वास्थ्य सेवा, एम्बुलेंस आदि लिखकर चलाने वालों की कमी नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कभी-कभी नुकसान देह भी हो सकता है।इसमें बड़ी संख्या में इसे लोग भी है,जो प्रेस लिखी प्लेट भी फर्जी तरीके से अपने वाहनों में लगा रहे है। लोगों की मांग हैं कि परिवहन और पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। कई निजी वाहनों पर, ‘महाराष्ट्र सरकार’, ‘पुलिस’, ‘आपातकालीन सेवाएं,लिखी प्लेट अक्सर कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों की ओर से निजी वाहनों में उपयोग की जाती हैं, इससे अक्सर टोल बूथों पर विवाद होता है। सार्वजनिक पार्किंग स्थल या अन्य स्थानों पर यात्रियों को ले जाने वाले वाहनों पर भी इन प्लेटों का उपयोग बढ़ गया है। जिसे लेकर अक्सर विवाद होते रहते है।

निजी वाहनों का उपयोग सरकारी वाहनों के रूप में सरकारी अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की तरफ से भी किया जाता है। इसके लिए अनधिकृत बोर्डों और लोगो का उपयोग बढ़ गया है। अपराधियों और बदमाशो की ओर से इन नाम के बोर्डों का उपयोग करने की संभावना है, इसलिए परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और अनधिकृत बोर्डों के उपयोग को रोकना चाहिए।
हरवंश सिंह नन्नाडे, प्रवक्ता ऑल इंडिया वाहन चालक मालिक महासंघ

प्राइवेट वाहनों पर इस तरह की प्लेट लगाना गैरकानूनी है। विभाग द्वारा जिले में अभियान चलाया जाएगा। जिस वाहन पर नेम प्लेट से संबंधित बोर्ड पाया जाएगा उसके वाहन स्वामी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।
आसिफ बेग – सहायक पुलिस निरीक्षक ट्रैफिक पुलिस पालघर

यह न्यूज जरूर पढे