विवेक सिंह बोले- मोदी- योगी सरकार में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा योजनाओं का लाभ

by | Nov 25, 2022 | उत्तर प्रदेश, देश/विदेश, रायबरेली

हेडलाइंस18

राजकुमार

रायबरेली.नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान प्रतिनिधि सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया कहा भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे है जिनका लाभ अंतिम पायदान पर बैठे हर एक को मिल रहा है।अपने सम्बोधन में कहा की कोरोना काल मेंपूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी थी वही भारत कोरोना काल का दंस झेलने के बाद भी आज नई उचाईयो को छू रहा है ।देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के महामारी में भी किसी को भूखा नही रखा सभी को निःशुल्क राशन दिया और इसका लाभ सभी को मिला भाजपा सरकार किसानो की सरकार मजदूरो गरीबो की सरकार है।भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है।बिना भेदभाव के विकास किया है ।आप सभी ने विश्वास के साथ भाजपा का साथ दिया यह तभी सम्भव हुआ है ।आप सभी इसी तरह नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी को उसी विश्वास के साथ जीत दिलाने का कार्य कर भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया कहा आप सभी लोग घर घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किये गए कार्यो को बताये ।कार्यक्रम के आयोजक किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में आये हुए सभी अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कहा भाजपा सरकार किसानो मजदूरो व गरीबो की सरकार है भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है ।जो भी योजनाये लागू होती है उसका लाभ पात्रो को सीधे मिलता है पार्टी द्वारा घोषित किये गए प्रत्यासी को मजबूती के साथ जीताना है।इस मौके पर भाजपा के मण्डल महामन्त्री राजकुमार द्विवेदी चन्द्रेश प्रताप सिंह जियालाल पासी प्रधान विनय सिंह चन्दन मोदनवाल धर्मेन्द्र सिंह आशू जायसवाल अतुल मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे