पालघर: रिश्वत लेते दबोचे गए महसूल अधिकारी,पढ़े पूरा मामला

by | Nov 22, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस 18

पालघर में रिश्वत लेने के आरोप में एक राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी राजस्व अधिकारी सुरेंद्र संखे वाडा तालुका में मंडल अधिकारी के रूप में तैनात हैं और उन्होंने खरीदे गए भूखंड के रिकॉर्ड को अपडेट करने की ऐवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी को अपने कार्यालय में 15,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी अधिकारी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

यह न्यूज जरूर पढे