पालघर:एक्शन मोड़ में रेलवे,4 घंटे में पकड़े 367 बिना टिकट के यात्री, वसूला जुर्माना

by | Oct 21, 2022 | देश/विदेश, पालघर, मुंबई, वसई विरार

नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ता तैनात कर फोर्ट्रेस (किलेबंदी कर) टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में यात्रियों की जेब ढीली हुई है। यह अभियान मात्र 4 घन्टे चलाया गया। बताया गया है कि अभियान के दौरान बिना टिकट के यात्रा करने वाले 367 व्यक्ति पकड़े गए, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 106400 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई।इस अवसर पर एसईपीएफ सुभाष यादव,एएसआई भगवान सिंह गुर्जर, एएसआई महेंद्र सिंह, एएसआई विनोद शर्मा आरपीएफ स्टाफ सहित टीटीई स्टाफ मौजूद थे।

यह न्यूज जरूर पढे