महाराष्ट्र | NCP नेता छगन भुजबल ने विद्यालयों में सरस्वती की मूर्ति को लेकर उठाये सवाल,बोले ; उन्होंने हमें कुछ नही सिखाया,उनके सामने प्रार्थना क्यो करे?

by | Sep 28, 2022 | महाराष्ट्र, मुंबई

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने महाराष्ट्र के विद्यालयों में देवी सरस्वती की मूर्ति की उपस्थिति को लेकर महाराष्ट्र सरकार से सवाल किये।

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भुजबल ने कहा था कि विद्यालयों में सावित्री फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगाई जानी चाहिए।

पूर्व मंत्री ने कहा, “इन समाज सुधारकों के बजाय, देवी सरस्वती और शारदा की मूर्तियां विद्यालयों में लगाई जाती हैं। हमने उन्हें नहीं देखा है और उन्होंने हमें कुछ भी नहीं सिखाया है। हम उनके सामने प्रार्थना क्यों करें?” इस बयान को लेकर भुजबल निशाने पर आ गए है ।

शिंदे और फडणवीस ने इस मामले में कड़ा रूख अख्तियार करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती की मूर्तियां विद्यालयों से नहीं हटेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोई भी मूर्ति नहीं हटाई जाएगी। कुछ लोग (भुजबल) जो चाहे महसूस कर सकते हैं। हम उनकी मर्जी के मुताबिक काम नहीं करेंगे। हम वही करेंगे जो आम लोग चाहते हैं।”

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि समाज सुधारकों की मूर्तियां भी विद्यालयों में लगाई जाएंगी, लेकिन सरस्वती की मूर्तियां नहीं हटाई जाएंगी। “सरस्वती ज्ञान की देवी है। जो लोग हमारी संस्कृति और हिंदूत्व को नहीं मानते वह इस तरह की टिप्पणियां करते हैं।”

यह न्यूज जरूर पढे