PFI पर देशभर में कार्रवाई के बीच हैदराबाद में बवाल की खबर आ रही है। यहां बुर्का पहनी दो महिलाएं एक पंडाल में घुस गईं और वहां विराजमान मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। घटना हैदराबाद के खैरताबाद इलाके की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और अपने नामों का खुलासा नहीं कर रही हैं। हैदराबाद सेंट्रल जोन के डीसीपी एमआर चंद्रा ने कहा कि खैरताबाद के एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुस्लिम समुदाय की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को स्पैनर लिए हुए भी देखा गया। उसने एक स्थानीय पर हमला करने की कोशिश की जिसने उन्हें रोकने की कोशिश की।