पालघर तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेश राठौड़ को भाजपा में कार्य सक्रियता को देखते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा भाजपा ( राजस्थानी प्रकोष्ठ ) का पालघर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पालघर जिले के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री व सार्वजनिक बंधकाम मंत्री रविंद्र चव्हाण के हाथो दहानू में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
नरेश राठौड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रवासीयो ने हर्ष व्यक्त कर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , प्रभारी मंत्री रविंद्र चव्हाण का आभार व्यक्त किया है।। प्रभारी मंत्री रविंद्र चव्हाण के दहानू में सत्कार कार्यक्रम में नरेश राठौड़ ( जैन ) को जिलाध्यक्ष बनने का नियुक्ति पत्र सौंपा उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक विलास तरे, भाजपा जिला अध्यक्ष नंद कुमार पाटिल, प्रदेश भाजपा के बाबाजी कठोले ,दहानू नगर परिषद चेयरमैन भरत राजपुत समीर पाटिल उपस्थित थे। राठौड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर पालघर तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष दिनेश जैन, व्यापारी ऐशो, अध्यक्ष सवाराम चौधरी, बोईसर स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष जयंती लाल मादरेचा, विहिप के जिला कोषाध्यक्ष महावीर सोलंकी, हितेश सिंघवी, प्रकाश बाफना, रवि खत्री, अरुण जैन, नाना लाल माली, जगदीश चंद्र सहित कई प्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञात रहे की नरेश राठौड़ उदयपुर जिले के रावलिया कला निवासी है पिछले 5 दशक से पालघर में निवास रत हे, प्रवासी राजस्थानी समाज के हक के लिए सदैव तत्पर रहते आए है।।
