पालघर | पुलिस को मिली कामयाबी,’अपहृत’ की गई 3 नाबालिग लड़कियों को 24 घंटे में ढूंढ निकाला

by | Sep 17, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर ; पेल्हार पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल टीम ने 24 घंटे के भीतर 3 अपरहण की गई लड़कियों को सही सलामत उनके परिजनों को सौप दिया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि,पेल्हार थानांतर्गत 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे के आसपास वलईपाडा,नालासोपारा पूर्व से 3 नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। इस मामले में पेल्हार थाना ने दर्ज किया गया था । पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले को गम्भीरता से देखते हुए तत्काल घटनास्थल का दौरा किया और मौके पर प्राप्त सूचना के आधार पर अपहरण लड़कियों में गुजरात राज्य के सूरत से एक लड़की और वापी से दो लड़कियों को ढूंढ निकाला गया। मामले की आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है ।

यह न्यूज जरूर पढे