पालघर: विहिप के धर्माचार्य  विभाग के सह प्रमुख पद पर आरबी सिंह की नियुक्ति

by | Aug 29, 2022 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस18

विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य विभाग की पालघर जिला कमेटी का गठन किया गया है। बोईसर निवासी आरबी सिंह को धर्माचार्य विभाग के जिला सह प्रमुख पद पर नियुक्ति किया गया है। धर्माचार्य विभाग के जिला प्रमुख मुकेश दुबे ने कहा कि  विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता मोहन सालेकर और पुरशोत्तम दुबे की मौजूदगी में आरबी सिंह और मेहुल कंसारा को धर्माचार्य विभाग के जिला सह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। दोनों से ही आशा है वे संघटन को और मज़बूती देने के लिए कार्य करेंगे। मुकेश दुबे ने कहा कि हिंदुओ को जात-पात भुलाकर एक होना होगा, ताकि भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर सुशोभित हो सके। बोईसर पहुँचने पर आरबी सिंह का विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यह न्यूज जरूर पढे