Palghar | बैग में नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

by | Aug 26, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : जिले के वसई (Vasai) क्षेत्र में शुक्रवार को 16 वर्षीय एक किशोरी का शव राजमार्ग के किनारे एक बोरी से बरामद किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव दोपहर करीब दो बजे मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के किनारे नायगांव पुल के पास झाड़ियों में मिला।एक राहगीर ने बैग को देखा और वालिव पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची।अधिकारी ने कहा कि शव पर चाकू के वार के कई निशान थे और उसे वसई के एक सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी की जांच की जा रही है । पुलिस को आशंका है कि किशोरी की हत्या कर शव को राजमार्ग पर फेंक दिया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे