महाराष्ट्र सरकार की जनता से अपील ; कल सुबह 11 बजे सभी सामूहिक राष्ट्रगान में भाग ले

by | Aug 16, 2022 | महाराष्ट्र, मुंबई

सरकार ने महाराष्‍ट्र की जनता से बुधवार सुबह 11 बजे साथ मिलकर राष्ट्रगान के सामूहिक गायन में हिस्सा लेने की अपील की है। सरकार ने कहा कि देश भर में राष्ट्रगान (जन, गण, मन) का सामूहिक गायन सुबह 11 बजे से शुरू होकर 11:01 बजे समाप्त हो जाना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के हिस्से के रूप में कल सुबह 11 बजे राष्ट्रगान गाएं। जानकारी के मुताबिक, राज्य भर में सुबह 11 बजे से 11:01 बजे के बीच राष्ट्रगान गाने को कहा गया है।

पिछले सप्ताह जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि सभी राज्य सरकार के विभागों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए भागीदारी अनिवार्य है। इसके अलावा आम नागरिकों से भी इस अभियान में हिस्सा लेने की उम्मीद की जाती है।
आदेश में कहा गया है कि यह केंद्र सरकार के स्वराज महोत्सव का हिस्सा है। इसमें निजी प्रतिष्ठानों, व्यापारियों और यहां तक कि केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों सहित अन्य सरकारी विभागों के भी भाग लेने की उम्मीद है। आदेश में कहा गया है कि छात्रों से खुले मैदान में राष्ट्रगान गाने के लिए इकट्ठा हो सकते हैं।

यह न्यूज जरूर पढे