हेडलाइंस18
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विहिप-बजरंग दल ने जिला संयोजक चंदन सिंह की अगुवाई में बोईसर के धनानी नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी सभी के जुबां पर देशभक्ति गाने थे। विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी मौजूद रहे। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह ने रैली में पहुचे सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश का स्वभिमान है। आज पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग गया है।
मनोज मिश्रा ने सम्बोधित किया मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा यह आजादी हमें खैरात में नही मिली इसके लिए लाख़ो आजादी के दीवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।विहिप नेता मुकेश दुबे ,एसपी सिंह हितेंद्र दुमाङा ,गिरिजेश यादव,मनीष सिंह ,अरविंद सिंह,प्रवीण राजपुरोहित बाली संखे,रवि सिंह, राम रंजन सिंह ,रवि शेखावत, मनीष यादव, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
