पालघर : जिले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था।
वसंत गावित को शक था कि उसकी पत्नी शेवंती गावित (52) का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है तथा इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।
घटना के समय विक्रमगढ़ के कुडेट इलाके में जब दोनों अपने घर के पास खेत में थे तब पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कार उसे मौत के घाट उतार दिया। कुछ लोगों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी तुरंत सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।