राजकुमार
रायबरेली.आजादी के अमृत महोत्सव पर कमला बालाजी पब्लिक स्कूल धरई भैनापुर के छात्र छात्राओं द्वारा जन जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। के बी पब्लिक विद्यालय के प्रबंधक समरेंद्र सिंह के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्रों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए मेहंदी गंज, धरई आदि कई गांवों से होते हुए प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर प्रधाना चार्या शिल्पी सिंह , छाया सिंह,भावना मिश्रा, गीता देवी, रोली दुवे,गायत्री सिंह मंजू सिंह, रत्ना पाल, पूनम यादव आदि समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।