Palghar | पुलिस की बड़ी कार्यवाही,2 गुटखा तस्कर गिरफ्तार,16 लाख से ज्यादा का माल जब्त

by | Aug 12, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर ; क्राइम ब्रांच यूनिट 03 और नालासोपारा पुलिस द्वारा गुटखा पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गुटखा सहित कुल 16 लाख से अधिक माल व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर पेल्हार थाने में केस व एक आरोपी पर नालासोपारा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य ने गुटखा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है,इसके बावजूद लोग तस्करी करने से बाज नही आ रहे है। इसी कड़ी में नालासोपारा पूर्व गौराइपाडा रोड स्थित इन्वोहा कार क्र. एमएच 48-एफ.ए 7686 को गुटखा से भरी खेप जब्त की है। पुलिस ने बताया कि कार से विभिन्न प्रकार के गुटखा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सन्तोष भंडारी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई में कार सहित गुटखा कुलमिलाकर 9,58,060 रुपये का माल जप्त किया गया है। पेल्हार थाने में केस दर्ज किया गया है।
दूसरी घटना ; नालासोपारा पुलिस ने सिविक सेंटर – सोपारा गाँव रोड, छेड़नगर चौका नालासोपारा पश्चिम स्थित टेम्पो क्र.एमएच 48 -के.यू 4256 गाड़ी से विभिन्न प्रकार गुटखा 3,27,600 रुपये का गुटखा जब्त किया है। इस मामले में आरोपी कुमार चंद्रकांत स्वामी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नालासोपारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि टेम्पो व गुटखा सहित कुल 7,27,600 रूपये का माल बरामद किया गया है। उक्त जप्त किए गए माल की कुल कीमत 1,685,660 रुपये बताई गई है।

यह न्यूज जरूर पढे