पालघर | दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

by | Aug 8, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर ; एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत पेल्हार पुलिस ने क्षेत्र से दो बांग्लादेशीयो को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी 1 और 2 बांग्लादेशी नागरिक हैं और उन्होंने 1 महीने पहले से वैध पासपोर्ट के बिना भारत में प्रवेश किया तथा नालासोपारा पूर्व वाकनपाडा क्षेत्र में रह रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर इनपर कार्रवाई की गयी है। पुलिस के अनुसार,आरोपी जहीरुल ओलीयार शेख (29) व सोहेल हसन शेख (28) को गिरफ्तार किया गया है। इनके ऊपर भारतीय पासपोर्ट अधिनियम कलम 3 (अ ),6 (अ ), सह विदेशी नागरिक अधिनियम 14 के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

यह न्यूज जरूर पढे