पालघर : मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग स्थित चिंचोटी नाके पर एक पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को वालिव पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों संजय कुमार रामेश्वर सिंह, सुमित कुमार राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार बिंदेश्वर सिंह और राजेश श्याम मुखिया को गिरफ़्तार किया है। इनके पास एक तलवार, रस्सी और एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी मनोज मुखिया और अनिल कुमार चौधरी भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। आरोपी कल्याण से सटे कोणगाँव के रहनेवाले है। जो कि एसी और कार रेपेरिंग का काम करते है। फ़िलहाल वालिव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
