Palghar | लुटेरो के हौसले सातवे आसमान पर,बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर 2 के साथ चैन स्नैचिंग

by | Jul 28, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर ; एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत दो महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हुई है। दोनो घटनाओं का मामला दर्ज किया गया है । यह दोनो घटना 27 जुलाई को सुबह 6 ;30 बजे के आसपास घटी है।
मिली जानकारी के अनुसार,शाहजान गणी शेख (63) घर से पैदल स्टेशन की और जा रही थी,तभी काले रंग मोटरसाइकिल पर सवार दो शख्स पीछे से आए और महिला के गले से जबरन सोने की चैन (कीमत 45,000 रुपये ) छीन कर फरार हो गए। दूसरी घटना में कौशल्या डोके (55) वाय.के नगर विरार पश्चिम पहुँची,तभी मोटरसाइकिल सवार दो शख्स ने गले से सोने के मंगलसूत्र व सोने की चैन खिंचकर फरार हो गए।जिसकी कुल कीमत 90,000 रुपये आकी गयी है। दोनो मामलों में अज्ञात लूटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनो मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यह न्यूज जरूर पढे