Palghar | दो लोगो की डूबने से मौत

by | Jul 28, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : वालीव पुलिस थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक व एक 32 वर्षीय महिला की डूबने से मौत होने की घटना सामने आई है। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने सीआरपीसी धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज विजय मोहने (28) घटना के दिन अपने दोस्तों के साथ देवकुंडी,कमान, वसई पूर्व में घूमने गया था, पानी में तैरते समय वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। दूसरे हादसे मनीता गुप्ता (32),कामन गांव,वसई एक खदान में भरे पानी मे उसकी डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनो मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यह न्यूज जरूर पढे