माता मन्दिर मार्गनिर्माण की बाधा दूर

by | Jul 27, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली


कामतानाथ सिंह
परशदेपुर,रायबरेली! परशदेपुर के पौराणिक व ऐतिहासिक माता मिढूरिन मंदिर को जाने वाले निर्माणाधीन मार्ग की बाधाएं नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल के सफल प्रयास से उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा ने पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी की उपस्थिति में दूर कर दी है! मंदिर जाने के लिए अब श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सलोन जायस मार्ग से मंदिर तक के मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने में आ रहे विवाद को बुधवार को उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने सुलझा दिया।

माता मिढूरिन मंदिर नगर का पौराणिक महत्व का तीर्थ स्थल है! यहां पर प्रतिदिन भक्त दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि में आस पास से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है! मार्ग खराब होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विवाद सुलझ जाने के बाद जायस-सलोन मार्ग से मंदिर तक रास्ते का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से भक्त आराम से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। नगर पंचायत द्वारा जायस मार्ग से मंदिर तक मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था किंतु कुछ विवाद सामने आ जाने से निर्माण कार्य अधूरा रह गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल के प्रयास से उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा द्वारा बुधवार को विवाद सुलझा दिया गया जिससे अधूरा निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और श्रद्धालु आसानी से मंदिर तक जा सकेंगे।

यह न्यूज जरूर पढे