देश संविधान से चलेगा, जिहाद या शरिया से नहीं…दहानू में समस्त हिंदू समाज का प्रदर्शन

by | Jul 25, 2022 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, राजस्थान

हेडलाइंस 18

देश में कट्टर पंथी ताकतें निर्दोष हिंदुओं की हत्या कर भारत में खौफ पैदा करना चाहती हैं। उदयपुर में दर्जी का काम करने वाले कन्हैयालाल की हत्या जिहादी तत्वों ने की। इसके बाद एक वीडियो भी जारी किया। इससे आक्रोशित और संविधान के प्रति भारत के लोगो की आस्था और विश्वास दिखाने के लिए रविवार को समस्त हिंदू समाज ने पालघर के दहानू शहर में जागरण यात्रा निकाल कर कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जागरण यात्रा की शुरुआत जलाराम मंदिर से हुई। जिसका समापन मसोली नाका पर जाकर हुआ। इस दौरान भारी बरसात के बाद भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विहिप के प्रांत पदाधिकारी मिलिंद बेटावतकर ने कहा कि यात्रा के जरिये यह संदेश दिया गया कि भारत संविधान से चलेगा, न कि शरिया या जिहाद से नही।

बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि जिहादी तत्व देश में न केवल निर्दोष हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं बल्कि समाज का सद्भाव भी खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विहिप नेता मुकेश दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई। कन्हैयालाल का भी कोई दोष नहीं था। जिहादियों ने कन्हैया लाल को तड़पाकर मारा। पहले मारने की धमकी दी, फिर हत्या कर दी और इसके बाद सोशल मीडिया पर हत्या का वीडियो पोस्ट कर दिया। ऐसे कट्टरपंथियों के विरोध में भारत एकजुट होने लगा है। श्री परमहंस गिरी महाराज,नगराध्यक्ष भरत राजपूत,सुशील शहा,कुमार नागसेठ,कुंदन सिंह,महावीर सोलंकी,आरबी सिंह,आदि मौजूद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे