कल्याण | आदिवासी क्षेत्रों में पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

by | Aug 23, 2021 | ठाणे, महाराष्ट्र

मिथिलेश गुप्ता
कल्याण : एक तरफ जहां हर घर में बहनों और भाइयों द्वारा रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन कल्याण के आदिवासी इलाकों में इस त्योहार को अनोखे तरीके से मनाया गया। “अनुबंध” संगठन के माध्यम से कल्याण के सापर्डे के पानबुडे नगर के आदिवासी गांव की महिलाओं, लड़कों और लड़कियों ने पेड़ के की शाखाओ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कल्याण के इस पानबुडे नगर के बच्चों ने हाल ही में पर्यावरण दिवस के मौके पर तरह-तरह के पेड़ लगाकर उनकी संरक्षकता स्वीकार की है। ये आदिवासी बच्चे अपने परिवार के सदस्य की तरह इन पेड़ों की देखभाल कर रहे हैं। आज का रक्षाबंधन पर्व इन आदिवासी भाइयों द्वारा इन्हीं वृक्षों के साथ मनाया गया। जिस तरह एक बहन अपने भाई को राखी बांधती है, उसी तरह ये आदिवासी महिलाएं और बच्चे पेड़ को राखी बांधते नजर आए। भाई-बहन के इस रिश्ते के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी समय की जरूरत बन गई है। आदिवासी भाइयों ने कहा कि पर्यावरण के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है और इस अवसर पर उन्होंने इसे स्वीकार किया है। विशाल जाधव ने कहा, “आज का त्योहार केवल राखी बांधने तक ही सीमित नहीं है। लड़कियों को उनकी शिक्षा, उनकी सुरक्षा, बाल विवाह से बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अनूठी परियोजना को सफल बनाने के लिए आदिवासी भाई बहन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

यह न्यूज जरूर पढे