मिर्जापुर : पत्नी से विवाद के बाद पति ने 4 बच्चो संग खाया जहर,3 की मौत

by | Aug 17, 2021 | उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर

शिवशंकर शुक्ल
मिर्जापुर जिले में मंगलवार दोपहर को हुई खौफनाक वारदात से लोग सहम गए। पति पत्नी के विवाद में बच्चों को जान गंवानी पड़ी। विवाद के बाद पति ने भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को खिला दिया। इसके बाद खुद भी खा लिया। इसमें पिता और दो बच्चों की मौत हो गई है।

चुनार में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने भोजन के लिए बच्चों को साथ बैठाया। इसके बाद भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर चार बच्चों को खिला दिया। सभी की हालत बिगड़ने लगी तो पत्नी कुछ समझ नहीं पाई। पड़ोसियों की मदद से आनन फानन पांचों को इलाज के लिए चुनार प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पांचों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दो बच्चों और उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

यह न्यूज जरूर पढे