मिथिलेश गुप्ता
कल्याण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के हित के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये गए, कांग्रेस ने पिछले 60 साल देश पर राज किया लेकिन उनके कार्यकाल में ठाणे जिले को वनवास झेलना पड़ा. आजादी के 74 साल के ईतिहास में ठाणे जिला में पहली बार केंद्रीय मंत्री का पद मिला है ,जो गौरव की बात है । मोदी है तो मुमकिन है ऐसा बात करते हुए नवनियुक्त केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कल्याण पूर्व स्थित विधायक गणपत गायकवाड़ के कार्यालय में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहे। डोंबिवली ग्रामीण शिवसेना के पूर्व विधायक सुभाष भोईर और मनसे विधायक राजू पाटिल ने भी मंत्री कपिल पाटिल का स्वागत किया, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कपिल पाटिल ने कहा कि नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बदलकर दीना बा पाटिल करने की मांग पर हम जोर दे रहे हैं। केंद्रीय पंचायत की राजनीति के रूप में देश के हर गांव का विकास जरूरी है।