पालघर | नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

by | Aug 16, 2021 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

हेडलाइंस18 नेटवर्क
पालघर ; नालासोपारा शहर में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। तुलिंज पुलिस ने पीड़िता की माँ की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी पर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी है।
मिली जानकारी के अनुसार,13 वर्षीय नाबालिग लड़की नालासोपारा शहर में रहती है। बताया गया है कि 32 वर्षीय शख्स ने पीड़िता का हाथ पकड़कर,मुंह दबाकर व जानसे मारने की धमकी देकर जबर्दस्ती शारिरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद शख्स ने पुनः शारिरिक संबंध करने का प्रयास किया। हालांकि,पीड़िता की माँ ने घटना की शिकायत तुलिंज थाने में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व पीड़िता की माँ की शिकायत पर 15 अगस्त को 32 वर्षीय आरोपी के खिलाफ धारा 376,354,506 व पोस्को 4,8,12 के तहत मुकदमा दर्ज कर तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह न्यूज जरूर पढे