पालघर में चक्रवात ताउते से प्रभावित लोगो को अब तक 846 लाख का दिया मुआवजा

by | Aug 16, 2021 | पालघर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पालघर जिले में चक्रवात ताउते से प्रभावित लोगों को अब तक 846.63 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया गया है। जिलाधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश के पश्चिमी तट से होते हुए 17 मई की रात को गुजरात पहुंचने वाले चक्रवात ताउते से महाराष्ट्र के 10 जिले प्रभावित हुए थे।

पालघर के जिलाधिकारी मानिक गुरसाल ने कहा, ” चक्रवात में जिन 4,975 लोगों के मकानों को क्षति पहुंची थी उनके बैंक खातों में 415.43 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई है। फसल को हुए नुकसान के लिए 3,525 किसानों को 431.20 लाख रुपये की राशि दी गई है। वहीं,14 कुक्कुट फार्म और चार दुकानदारों को भी मुआवजा दिया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे